रायगढ़ में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: 2.10 करोड़ की ‘कलेक्शन बोली’ का वीडियो और ऑडियो सबूत सामने लाने की तैयारी
रायगढ़, महाराष्ट्र* – रायगढ़ जिले के प्रशासनिक तंत्र में गहराए भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा खुलासा होने जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पत्रकार ऩदीम कपूर ने दावा किया है कि उनके पास रायगढ़ के कई भ्रष्ट अधिकारियों के वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिन्हें वह जल्द ही महाराष्ट्र की डीजीपी मैडम को प्रकाशित रूप में सौंपने वाले हैं।
इन रिकॉर्डिंग्स में यह दावा किया गया है कि रायगढ़ जिले में ‘कलेक्शन’ की बाकायदा बोली लगती है। एक चौंकाने वाले खुलासे में बताया गया है कि रायगढ़ के एसपी ऑफिस से जुड़े कुछ अधिकारियों द्वारा 2 करोड़ 10 लाख रुपये में “पूरा कलेक्शन” देने की पेशकश की गई थी। यह भ्रष्टाचार केवल एक व्यक्ति या कार्यालय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे जिले में एक संगठित नेटवर्क के रूप में संचालित हो रहा है।
नदीम कपूर का कहना है, “अब समय आ गया है कि जनता को सच्चाई पता चले। जिन अधिकारियों ने पैसा लिया है, उनके चेहरे बेनकाब होंगे। यह कोई आरोप नहीं, ठोस सबूतों के साथ दस्तावेजी खुलासा होगा।”
इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस विभाग की उच्च अधिकारी, विशेषकर डीजीपी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि ये सबूत सही साबित होते हैं तो रायगढ़ में प्रशासनिक भूचाल आ सकता है।
क्या कहते हैं जानकार?
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रमाणिक पाई जाती हैं, तो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कई अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। यह भी संभव है कि इस खुलासे के बाद कई अन्य जिलों की भी जांच हो।
जनता की उम्मीदें:
रायगढ़ की जनता अब इस खुलासे के बाद न्याय की उम्मीद कर रही है। वर्षों से जो बातें सिर्फ फुसफुसाहटों में होती थीं, वे अब सबूतों के साथ सामने आ रही हैं।
